V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

131 किसानों प्रति एकड़ दलहनी फसल की बुवाई के लिये उरद एवं अरहर का किट का किया गया वितरण

तारुन – अयोध्या। ब्लॉक सभागार में  कृषि विभाग द्वारा दलहनी मिनी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 131 किसानों प्रति एकड़ दलहनी फसल की बुवाई के लिये उरद एवं अरहर का किट मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने वितरित किया। क्षेत्र में मिनी किट वितरण को देखते हुये 121 एकड़ क्षेत्रफल में दलहन का उत्पादन किया जायेगा।  उप कृषि निदेशक डॉ एस के त्रिपाठी ने बताया कि खरीफ के मौसम में दलहनी फसलों के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क मिनी किट का वितरण किया गया। इससे किसान उरद एवं अरहर की बुआई कर स्वयं को दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बना सके। सरकार की मंशा के अनुरूप वितरण कार्य पूरी तरीके से पारदर्शी किया जा रहा है। और सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को पूरी तरह से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाये। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य महि होगी।    जिला कृषि अधिकारी  ओ पी मिश्रा ने बताया कि किसानों को जागरूक कर उन्हें हर सम्भव सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। और क्षेत्र में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को हर हाल में दिया जाय। उन्होंने मिनी किट पाने के लिये जुटी भीड़ को भरोसा दिलाया कि किसी तरह का भेदभाव नही किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार डॉ राजपालयादव, विनोदवर्मा, प्रवीण सिंह, शेर बहादुर, प्रेम प्रकाश, दिवाकर पांडये, राम जीत,  अरविंद गिरी,अनीता, प्रदीप, राकेश सहित अनेक किसान व विभागीय कर्मी मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तारुन – अयोध्या। ब्लॉक सभागार में  कृषि विभाग द्वारा दलहनी मिनी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 131 किसानों प्रति एकड़ दलहनी फसल की बुवाई के लिये उरद एवं अरहर का किट मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने वितरित किया। क्षेत्र में मिनी किट वितरण को देखते हुये 121 एकड़ क्षेत्रफल में दलहन का उत्पादन किया जायेगा।  उप कृषि निदेशक डॉ एस के त्रिपाठी ने बताया कि खरीफ के मौसम में दलहनी फसलों के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क मिनी किट का वितरण किया गया। इससे किसान उरद एवं अरहर की बुआई कर स्वयं को दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बना सके। सरकार की मंशा के अनुरूप वितरण कार्य पूरी तरीके से पारदर्शी किया जा रहा है। और सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को पूरी तरह से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाये। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य महि होगी।    जिला कृषि अधिकारी  ओ पी मिश्रा ने बताया कि किसानों को जागरूक कर उन्हें हर सम्भव सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। और क्षेत्र में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को हर हाल में दिया जाय। उन्होंने मिनी किट पाने के लिये जुटी भीड़ को भरोसा दिलाया कि किसी तरह का भेदभाव नही किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार डॉ राजपालयादव, विनोदवर्मा, प्रवीण सिंह, शेर बहादुर, प्रेम प्रकाश, दिवाकर पांडये, राम जीत,  अरविंद गिरी,अनीता, प्रदीप, राकेश सहित अनेक किसान व विभागीय कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment