V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी चैंपियन, विष्णु भगवान उपविजेता
प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज  द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक (अंडर-15 ) फुटबॉल प्रतियोगिता के आज आखिरी  लीग मैच में  नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 2-1  से हराकर  पूर्ण अंक अर्जित करते हुए विजेता बनी। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष  के अनुसार  विजेता टीम की ओर से आदित्य राज एवं शिवम् सिंह ने गोल किया जबकि विष्णु भगवान की ओर से शौर्य तिवारी ने एक गोल किया।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। लीग आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने चार चार मैच खेलकर  में कुल साथ सात अंक प्राप्त कियाI बेहतर गोल औसत  (+2 ) के आधार पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को चैंपियन एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को उप विजेता घोषित किया गया जबकि बस्ती बॉयज 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही एवं कैंट ऍफ़ सी अयोध्या चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जबकि अखिलेश ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। अमन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग आगामी 16  जुलाई से प्रारम्भ होगा। विजेता टीम नॉर्दन फुटबॉल अकादमी में शिवम् सिंह,  शिवम सरोज, आदित्य राज, हिमांशु, धैर्य, राहुल चांदना, अंश तिवारी, वेदांत त्रिपाठी, आदित्य उपाधयाय, सौरव, आदर्श शामिल रहे। देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी चैंपियन, विष्णु भगवान उपविजेता
प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज  द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक (अंडर-15 ) फुटबॉल प्रतियोगिता के आज आखिरी  लीग मैच में  नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 2-1  से हराकर  पूर्ण अंक अर्जित करते हुए विजेता बनी। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष  के अनुसार  विजेता टीम की ओर से आदित्य राज एवं शिवम् सिंह ने गोल किया जबकि विष्णु भगवान की ओर से शौर्य तिवारी ने एक गोल किया।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। लीग आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने चार चार मैच खेलकर  में कुल साथ सात अंक प्राप्त कियाI बेहतर गोल औसत  (+2 ) के आधार पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को चैंपियन एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को उप विजेता घोषित किया गया जबकि बस्ती बॉयज 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही एवं कैंट ऍफ़ सी अयोध्या चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जबकि अखिलेश ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। अमन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग आगामी 16  जुलाई से प्रारम्भ होगा। विजेता टीम नॉर्दन फुटबॉल अकादमी में शिवम् सिंह,  शिवम सरोज, आदित्य राज, हिमांशु, धैर्य, राहुल चांदना, अंश तिवारी, वेदांत त्रिपाठी, आदित्य उपाधयाय, सौरव, आदर्श शामिल रहे। देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे।

Leave a Comment