V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेल्हा की डा0 पूजा शुक्ल का चयन असिटेंट प्रोफेसर में – पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद शुक्ल की पौत्री हैं डा0 पूजा

प्रतापगढ़। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प0 भगवती प्रसाद शुक्ल की पौत्री तथा शहर के पल्टन बाजार निवासी अशोक कुमार शुक्ल की पुत्री डा0 पूजा शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश उच्चतर सेवा चयन बोर्ड द्वारा असिटेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के पद पर हो गया है। वैसे वह इस समय महाराणा प्रताप इंटर कालेज राम दयालगंज जौनपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रही हैं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन होने से बेल्हा शहर मंे खुशी है। बेल्हा में जन्मी और एमडीपीजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा लेने के बाद उन्होंने अंग्रेजी विषय मंे ही पीएचडी किया। इनका चयन नवम्बर 2021 में माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ था। तब से वह महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज में कार्यरत रहीं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर के पद चयन होने से परिजनों, रिश्तेदारों, एमडीपीजी कालेज के शिक्षकों में खुशी देखी गई। उत्तर प्रदेश उच्चतर सेवा चयन बोर्ड द्वारा असिटेंट प्रोफेसर के चयन का रिजल्ट शनिवार की शाम को जारी हुआ जिसमें डा0 पूजा शुक्ला का नाम आने से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इसी प्रकार कंधई थाना क्षेत्र के सराय गनई निवासी दिवाकर सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता पाई है। इससे उनका पूरा परिवार गदगद है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प0 भगवती प्रसाद शुक्ल की पौत्री तथा शहर के पल्टन बाजार निवासी अशोक कुमार शुक्ल की पुत्री डा0 पूजा शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश उच्चतर सेवा चयन बोर्ड द्वारा असिटेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के पद पर हो गया है। वैसे वह इस समय महाराणा प्रताप इंटर कालेज राम दयालगंज जौनपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रही हैं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन होने से बेल्हा शहर मंे खुशी है। बेल्हा में जन्मी और एमडीपीजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा लेने के बाद उन्होंने अंग्रेजी विषय मंे ही पीएचडी किया। इनका चयन नवम्बर 2021 में माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ था। तब से वह महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज में कार्यरत रहीं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर के पद चयन होने से परिजनों, रिश्तेदारों, एमडीपीजी कालेज के शिक्षकों में खुशी देखी गई। उत्तर प्रदेश उच्चतर सेवा चयन बोर्ड द्वारा असिटेंट प्रोफेसर के चयन का रिजल्ट शनिवार की शाम को जारी हुआ जिसमें डा0 पूजा शुक्ला का नाम आने से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इसी प्रकार कंधई थाना क्षेत्र के सराय गनई निवासी दिवाकर सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता पाई है। इससे उनका पूरा परिवार गदगद है।

Leave a Comment