धान रोपाई के विकल्प में किसान करें सीधी बुआई
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि आईटीसी एबीडी की पहल
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जनपंचायत संस्था ने शनिवार को सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही धान की रोपाई के विकल्प के तौर पर सीधे बुआई की पहल की है। संस्था के सहयोग से किसानों को कृषि आई.टी.सी.एबीडी लिमिटेड नैनी के बुवाई सिस्टम डीएसआर विभाग का साथ मिला है, जिसमें वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई करने हेतु मशीनरी भी उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। जन सुनवाई फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता कमलेश मिश्र ने बताया कि किसानों के खेत तक पहुंचने वाले प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर-तेजप्रताप,एफ.एस जयनरायन यादव.मनोज यादव की संयुक्त टीम द्वारा किसानों के कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई कर प्रमाणित किया गया है। शासन द्बारा संचालित योजनाओं की जानकारी को ग्रामीणों तक पहुंचाने वाली जनसुनवाई फाउंडेशन संस्था ने ग्रामीणों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन की मुहिम को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की है।श्री मिश्र ने कहा यह प्रयास किसानों के उत्पादन में अभूतपूर्व मददगार होगा।किसान हित मे संस्था की टीम ने एन.टी.सी.एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि समय पर किसानों को वैज्ञानिक सलाह एवं सहयोग प्रदान होता रहे तो शासन की मंशा एवं किसानों की समस्याओं का समाधान संभव है।
शासन स्तर पर किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें एफ.पी.ओ.का गठन भी महत्वपूर्ण है। जनपंचायत में उपस्थित कृषकों ने भी नवोदय फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की सदस्यता लेते हुए आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए संकल्प लिया है। फाउंडेशन के वि.ख.प्रभारी राजकुमार मिश्र द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को कंपनी संचालन हेतु विभिन्न प्रकार के उपायों व लाभप्रद बनाने के तरीके पर विस्तार से जानकारी दी गई है।मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































