V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तीन मोटर साइकिल दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि मोटर साइकिल नम्बर यूपी 72 एआर 1007 से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के निर्मल तिराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आया था, वहीं से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0 600/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें विवेचना के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक श्री घनश्याम सिंह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सीताराम धाम पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों सुरेश पुत्र राम बरन निवासी देवकली व अजय कुमार सुत सीताराम हरिजन निवासी लोका का पुरवा थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित चोरी की एक मोटर साइकिल व 02 अन्य  मोटर साइकिल बरामद की गई। जब कि उनका एक अन्य साथी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का मोटर साइकिल चोरी करने का एक गिरोह है, हम लोग अलग-अलग जगहों से मोटर साइकिल चोरी करते हैं और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते हैं।  हम लोगों के पास से बरामद एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर को हम दोनों द्वारा 28 तारीख को निर्मल तिराहे के पास चोरी किया गया था व एक मोटर साइकिल को कलेक्ट्रेट के पास से हम दोनों ने चोरी की थी जब कि तीसरी मोटर साइकिल को हम दोनों व मौके से भागे हमारे साथी ने मिलकर प्रतापगढ़ सिटी से चोरी किया था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि मोटर साइकिल नम्बर यूपी 72 एआर 1007 से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के निर्मल तिराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आया था, वहीं से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0 600/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें विवेचना के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक श्री घनश्याम सिंह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सीताराम धाम पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों सुरेश पुत्र राम बरन निवासी देवकली व अजय कुमार सुत सीताराम हरिजन निवासी लोका का पुरवा थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित चोरी की एक मोटर साइकिल व 02 अन्य  मोटर साइकिल बरामद की गई। जब कि उनका एक अन्य साथी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का मोटर साइकिल चोरी करने का एक गिरोह है, हम लोग अलग-अलग जगहों से मोटर साइकिल चोरी करते हैं और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते हैं।  हम लोगों के पास से बरामद एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर को हम दोनों द्वारा 28 तारीख को निर्मल तिराहे के पास चोरी किया गया था व एक मोटर साइकिल को कलेक्ट्रेट के पास से हम दोनों ने चोरी की थी जब कि तीसरी मोटर साइकिल को हम दोनों व मौके से भागे हमारे साथी ने मिलकर प्रतापगढ़ सिटी से चोरी किया था।

Leave a Comment