V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेजा ऊर्जा निगम ने किया ऋण समझौता प्लांट के विकास के लिए यह समझौता होगा प्रभावीvvvv

वित्तीय लागत को कम करने के लिए किया गया ऋण समझौता
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी, मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने पंजाब नेशनल बैंक से 250 करोड़ रुपये के अल्पावधि ऋण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके जरिए ऊर्जा निगम की कार्य क्षमता में तेजी आएगी। एमयूएनपीएल केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का  संयुक्त उद्यम है। इसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई और प्रयागराज जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर मेजा में 1,320 मेगावाट(2X660 मेगावाट इकाइयों के साथ) कोयला आधारित मेजा थर्मल पावर प्लांट निर्माण तथा संचालन के उद्देश्य से की गई थी।यह प्लांट जनवरी 2021 से वाणिज्यिक संचालन में है। कंपनी की वित्तीय लागत को कम करने के उद्देश्य से अल्पकालिक ऋण के लिए समझौता किया गया है। एमयूएनपीएल के वित्त प्रमुख अशोक कुमार सिन्हा और पीएनबी के एजीएम आरके सिंह ने एमयूएनपीएल और पीएनबी के  वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी
एमयूएनपीएल अनिल कुमार ने अपने संदेश में  बताया कि कंपनी प्लांट से जुड़ी सभी लागतों को प्रतिस्पर्धी करने के लिएअग्रसर है। पीएनबी के साथ यह गठजोड़ निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह समझौता अब तक की सबसे प्रतिस्पर्धी दर के रुपये ऋण के लिए है। बैंक के सर्किल हेड दीपक कुमार ने कंपनी की वित्तीय आवश्यकताओं को
सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर पूरा करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।  एमयूएनपीएल के महाप्रबंधक पीयूष कुमार इस मौके पर बताया कि एमयूएनपीएल सारे पर्यावरण, तकनीकी एवम वाणिज्यिक मापदण्डों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और सस्ती बिजली आपूर्ति करने के लिए संकल्पित है। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2021-22  के वित्त  के दौरान कंपनी ने 278 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। इस ऋण समझौते के परिणामस्वरूप मौजूदा गठजोड़ की तुलना में लगभग तकरीबन एक प्रतिशत की बचत हुई है और वर्तमान में इसे पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
वित्तीय लागत को कम करने के लिए किया गया ऋण समझौता
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी, मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने पंजाब नेशनल बैंक से 250 करोड़ रुपये के अल्पावधि ऋण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके जरिए ऊर्जा निगम की कार्य क्षमता में तेजी आएगी। एमयूएनपीएल केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का  संयुक्त उद्यम है। इसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई और प्रयागराज जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर मेजा में 1,320 मेगावाट(2X660 मेगावाट इकाइयों के साथ) कोयला आधारित मेजा थर्मल पावर प्लांट निर्माण तथा संचालन के उद्देश्य से की गई थी।यह प्लांट जनवरी 2021 से वाणिज्यिक संचालन में है। कंपनी की वित्तीय लागत को कम करने के उद्देश्य से अल्पकालिक ऋण के लिए समझौता किया गया है। एमयूएनपीएल के वित्त प्रमुख अशोक कुमार सिन्हा और पीएनबी के एजीएम आरके सिंह ने एमयूएनपीएल और पीएनबी के  वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी
एमयूएनपीएल अनिल कुमार ने अपने संदेश में  बताया कि कंपनी प्लांट से जुड़ी सभी लागतों को प्रतिस्पर्धी करने के लिएअग्रसर है। पीएनबी के साथ यह गठजोड़ निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह समझौता अब तक की सबसे प्रतिस्पर्धी दर के रुपये ऋण के लिए है। बैंक के सर्किल हेड दीपक कुमार ने कंपनी की वित्तीय आवश्यकताओं को
सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर पूरा करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।  एमयूएनपीएल के महाप्रबंधक पीयूष कुमार इस मौके पर बताया कि एमयूएनपीएल सारे पर्यावरण, तकनीकी एवम वाणिज्यिक मापदण्डों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और सस्ती बिजली आपूर्ति करने के लिए संकल्पित है। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2021-22  के वित्त  के दौरान कंपनी ने 278 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। इस ऋण समझौते के परिणामस्वरूप मौजूदा गठजोड़ की तुलना में लगभग तकरीबन एक प्रतिशत की बचत हुई है और वर्तमान में इसे पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए दिया गया है।

Leave a Comment