उपजिलाधिकारी को चार सूत्रीय सौंपा ज्ञापन कहा, देश में चल रहे संदिग्ध मदरसों पर हो कार्रवाई
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। राजस्थान के उदयपुर में आततायियों द्वारा तीन दिन पहले हत्याकांड मामले को लेकर गुरुवार को हिन्दू संगठनों ने सीओ मेजा कार्यालय के सामने कट्टर इस्लामिया आतंकवाद का पुतला फूँका और उपजिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।विहिप के जिला मंत्री विनोद कुमार दुबे और समर्थकों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विहिप तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मेजा विनोद कुमार पांडे को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। विहिप के जिला मंत्री दुबे ने कहा कि देश में चल रहे मदरसों को तत्काल बंद कराया जाए।आतंकवादी तथा कट्टरवादी विचारधारा के इस्लामिक संगठन के व्यक्तियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों को संरक्षण देने वाली राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। हिंदू संगठनों ने कहा कि हिन्दू समाज के जानमाल की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाए। विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे।प्रदर्शन में अनुज उपाध्याय, पुष्पेंद्र वर्मा, पंकज सिंह, शशिकांत बिंद, अंजनी उपाध्याय, राम बहादुर कोटार्य , केशव प्रजापति, तेज बहादुर निषाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































