V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चों के विवाद के चलते विवाहिता को जमकर पीटा, शिकायत पुलिस से

पट्टी,प्रतापगढ़। बच्चों के विवाद में विवाहिता की पिटाई शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से। कंधई थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव की रहने वाली संजू पत्नी राजेश ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है कि परिवार के ही देवरानी, जेठानी आदि के बच्चे एक साथ शुक्रवार की दोपहर में खेल रहे थे 12 बजे के आसपास बच्चों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद को लेकर उसकी देवरानी, जेठानी आदि ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी इससे उसकी पीठ व हाथ में गंभीर चोट आई है।  पिटाई से घायल महिला ने क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का एक शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है, घटना क्षेत्र कंधई थाना होने के कारण महिला को थाने भेजा गया है और पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी,प्रतापगढ़। बच्चों के विवाद में विवाहिता की पिटाई शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से। कंधई थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव की रहने वाली संजू पत्नी राजेश ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है कि परिवार के ही देवरानी, जेठानी आदि के बच्चे एक साथ शुक्रवार की दोपहर में खेल रहे थे 12 बजे के आसपास बच्चों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद को लेकर उसकी देवरानी, जेठानी आदि ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी इससे उसकी पीठ व हाथ में गंभीर चोट आई है।  पिटाई से घायल महिला ने क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का एक शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है, घटना क्षेत्र कंधई थाना होने के कारण महिला को थाने भेजा गया है और पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Comment