V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ससुराल गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में रेल पटरी के किनारे मिला

पट्टी । कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव निवासी युवक का शव जनपद फैजाबाद के चौरे बाजार इलाके में रेल पटरी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के पश्चात मृतक के घर शव भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ पिंटू बनवासी 32 वर्ष अपने माता पिता के साथ पंजाब में रोजगार के सिलसिले में रहता है। उसकी शादी चौरे बाजार निवासी शोभावती के साथ हुई है। कुछ दिन पूर्व वह पंजाब से अपनी ससुराल आया था। बीते शुक्रवार की सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चौरे बाजार इलाके में रेल पटरी के किनारे पाया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान नजर आ रहे थे। स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो जानकारी मिली कि मृतक राजेश कुमार पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव का निवासी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन शव लेकर गांव पहुंचे हैं‌। मृतक के माता-पिता के पंजाब में होने के कारण शव का अंतिम संस्कार उनके आने तक रुका हुआ है। मृतक 4 बच्चों का पिता था। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी । कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव निवासी युवक का शव जनपद फैजाबाद के चौरे बाजार इलाके में रेल पटरी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के पश्चात मृतक के घर शव भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ पिंटू बनवासी 32 वर्ष अपने माता पिता के साथ पंजाब में रोजगार के सिलसिले में रहता है। उसकी शादी चौरे बाजार निवासी शोभावती के साथ हुई है। कुछ दिन पूर्व वह पंजाब से अपनी ससुराल आया था। बीते शुक्रवार की सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चौरे बाजार इलाके में रेल पटरी के किनारे पाया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान नजर आ रहे थे। स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो जानकारी मिली कि मृतक राजेश कुमार पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव का निवासी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन शव लेकर गांव पहुंचे हैं‌। मृतक के माता-पिता के पंजाब में होने के कारण शव का अंतिम संस्कार उनके आने तक रुका हुआ है। मृतक 4 बच्चों का पिता था। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Comment