अयोध्या । जिले के हैदरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज निवासी दो युवकों का संदिग्ध दशा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैदरगंज पुलिस से घटना की सूचना फोन पर मृतकों के परिवारवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। दोनो युवकों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार निवासी मनोज कुमार 23 पुत्र भगवान दास अपने मित्र रविकांत पुत्र राम कृष्ण मोदनवाल के साथ बाइक से बीते गुरुवार को सुबह करीब दस बजे अयोध्या जिले के हैदरगंज बाजार निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां तथा रास्ते में सुल्तानपुर के पयागीपुर में मिठाई की दुकान के लिए काउंटर बनवाने का आर्डर देने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन शुक्रवार की सुबह दोनो का शव संदिग्ध दशा में अयोध्या जिले के हैदरगंज बाजार के समीप सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा पाया गया। शुक्रवार सुबह हैदरगंज पुलिस ने फोन पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए। मृतक मनोज दो भाई व एक बहन में छोटा था। वह पिता के साहबगंज स्थित मिठाई की दुकान पर उनका हाथ बंटाता था। जबकि रविकांत दो भाइयों में छोटा था। वह एमए का छात्र था। घटना से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर लालगंज से भी पुलिस टीम मौके पर हैदरगंज भेजी गई है। पुलिस टीम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आ सकेगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

दो युवकों का संदिग्ध दशा में शव मिलने से मचा हड़कंप
अयोध्या । जिले के हैदरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज निवासी दो युवकों का संदिग्ध दशा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैदरगंज पुलिस से घटना की सूचना फोन पर मृतकों के परिवारवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। दोनो युवकों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार निवासी मनोज कुमार 23 पुत्र भगवान दास अपने मित्र रविकांत पुत्र राम कृष्ण मोदनवाल के साथ बाइक से बीते गुरुवार को सुबह करीब दस बजे अयोध्या जिले के हैदरगंज बाजार निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां तथा रास्ते में सुल्तानपुर के पयागीपुर में मिठाई की दुकान के लिए काउंटर बनवाने का आर्डर देने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन शुक्रवार की सुबह दोनो का शव संदिग्ध दशा में अयोध्या जिले के हैदरगंज बाजार के समीप सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा पाया गया। शुक्रवार सुबह हैदरगंज पुलिस ने फोन पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए। मृतक मनोज दो भाई व एक बहन में छोटा था। वह पिता के साहबगंज स्थित मिठाई की दुकान पर उनका हाथ बंटाता था। जबकि रविकांत दो भाइयों में छोटा था। वह एमए का छात्र था। घटना से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर लालगंज से भी पुलिस टीम मौके पर हैदरगंज भेजी गई है। पुलिस टीम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आ सकेगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें