V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर ड्राई राशन हड़पने का आरोप

कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के मोंगरी कड़ा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर ड्राई राशन हड़पने का आरोप है। समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को इसकी शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। मोंगरी कड़ा गांव स्थित मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष गिरिजा देवी और सचिव शोभा देवी ने बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री वितरण करने के लिए तीन महीने से ड्राई राशन नहीं दे रही है। वह पूरा राशन बेच देती है। रजिस्टर पर धमकाकर हस्ताक्षर भी बनवा लेती है। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाती है। बताया कि इसकी शिकायत पहले भी कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन, किसी ने भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। बीडीओ सुरेश गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के मोंगरी कड़ा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर ड्राई राशन हड़पने का आरोप है। समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को इसकी शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। मोंगरी कड़ा गांव स्थित मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष गिरिजा देवी और सचिव शोभा देवी ने बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री वितरण करने के लिए तीन महीने से ड्राई राशन नहीं दे रही है। वह पूरा राशन बेच देती है। रजिस्टर पर धमकाकर हस्ताक्षर भी बनवा लेती है। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाती है। बताया कि इसकी शिकायत पहले भी कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन, किसी ने भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। बीडीओ सुरेश गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment