पट्टी। वृद्ध द्वारा एक बेटे को पूरी संपत्ति बैनामा किए जाने की जानकारी पर विधवा बहू पहुंची रजिस्ट्री ऑफिस जमकर किया हंगामा । विधवा के हंगामे के चलते नहीं हो सका बैनामा वृद्ध बैरंग वापस घर को लौट गया यह मामला पट्टी तहसील क्षेत्र के मौलानी गांव से संबंधित है। आपको बता दें कि यह मामला पट्टी तहसील क्षेत्र के मौलानी गांव से संबंधित है मौलानी गांव के रहने वाले अब्दुल गफ्फार के दो बेटे थे जिनमें बड़े बेटे और रियाज अहमद की मौत आरसा पूर्व हो चुकी है उसे दो बेटियां तथा उसकी पत्नी इन्नतुल निशा है जो मौजूद हैं
जबकि छोटे बेटे जमील का पूरा परिवार भी है आरोप है कि आज वृद्ध गफ्फार अपने छोटे बेटे जमील के बेटों के नाम से पूरी संपत्ति रजिस्ट्री करने के लिए तहसील आ गया जहां पर सारी तैयारियां लगभग पूरी थी इसी दौरान इसकी जानकारी बड़े बेटे की पत्नी इन्नतुल निशा को हो गई जिसके बाद वह तहसील मुख्यालय आ धमकी और तहसील गेट से लेकर रजिस्ट्री कार्यालय तक जमकर हंगामा हुआ जिसका परिणाम यह रहा की वृद्ध गफ्फार अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कर सका और वह बैरंग वापस लौटने को मजबूर हो गया |||



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































