V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्जनपदीय कुख्यात बमबाज़ गैंग का भण्डाफोड़

पांच गिरफ्तार बम और कार बरामद
प्रयागराज। बीती 20 जून की रात हरीश ढाबे पर बमबाज़ी वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। प्रयागराज पुलिस में गिरोह के सरगना विवेक बागी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त पहाड़ और बम बरामद किए हैं। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि विवेक बाग़ी गैंग कम से कम 8 सदस्यों वाला गैंग है। जिसमें से सरग़ना विवेक यादव उर्फ़ बाग़ी समेत 05 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। शेष 03 सदस्यों को गिरफ़्तार करने हेतु टीमें काम कर रही हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ़्ट कार बरामद की है। कार से 05 ज़िन्दा बम एवं बदमाशों के क़ब्ज़े से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह गैंग इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉलैण्ड हॉल छात्रावास के कमरा नम्बर 04, 30 और 70 में अवैध रूप से निवास करता था। इस गैंग के सदस्य मऊ, गाजीपुर, बलिया, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज के रहने वाले पाए गए हैं। यह एक अंतर्जनपदीय गैंग है। जिनके सदस्यों पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आगज़नी, बमबाज़ी और धोखाधड़ी से संबंधित कई मुक़दमे दर्ज पाए गए हैं। इस कुख्यात बाग़ी गैंग के बाक़ी सदस्यों की गिरफ़्तारी और अन्य जानकारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई है। अग्रेतर प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पांच गिरफ्तार बम और कार बरामद
प्रयागराज। बीती 20 जून की रात हरीश ढाबे पर बमबाज़ी वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। प्रयागराज पुलिस में गिरोह के सरगना विवेक बागी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त पहाड़ और बम बरामद किए हैं। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि विवेक बाग़ी गैंग कम से कम 8 सदस्यों वाला गैंग है। जिसमें से सरग़ना विवेक यादव उर्फ़ बाग़ी समेत 05 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। शेष 03 सदस्यों को गिरफ़्तार करने हेतु टीमें काम कर रही हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ़्ट कार बरामद की है। कार से 05 ज़िन्दा बम एवं बदमाशों के क़ब्ज़े से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह गैंग इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉलैण्ड हॉल छात्रावास के कमरा नम्बर 04, 30 और 70 में अवैध रूप से निवास करता था। इस गैंग के सदस्य मऊ, गाजीपुर, बलिया, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज के रहने वाले पाए गए हैं। यह एक अंतर्जनपदीय गैंग है। जिनके सदस्यों पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आगज़नी, बमबाज़ी और धोखाधड़ी से संबंधित कई मुक़दमे दर्ज पाए गए हैं। इस कुख्यात बाग़ी गैंग के बाक़ी सदस्यों की गिरफ़्तारी और अन्य जानकारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई है। अग्रेतर प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Comment