V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध दशा में अधेड़ को तमंचे से लगी गोली

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव निवासी एक अधेड़ को गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में तमंचे से गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घायल आपराधिक किस्म का है। शक के आधार पर उसके चचेरे भाइयों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। मितवापुर गांव निवासी केसर (50) पुत्र जंगीलाल ने बताया कि गुरुवार तड़के वह खेतों की ओर जा रहा था। तभी किसी ने 312 बोर के तमंचे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जांघ में गोली लगते ही केसर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर सीओ सिराथू डॉ. केसी सिंह आनन-फानन में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने चचेरे भाइयों पर गोली मारने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ का कहना है कि पीड़ित खुद आपराधिक व्यक्ति है। उसने जिन चचेरे भाइयों पर गोली मारने का शक जाहिर किया, वे घर पर सोते हुए मिले। जबकि गोली मारने वाला फरार हो जाता है। सीओ का कहना है कि केसर खुद तमंचा रखे रहा होगा। लापरवाही के कारण फायर हो गया होगा। इलाज के बाद घायल से पूछताछ की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव निवासी एक अधेड़ को गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में तमंचे से गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घायल आपराधिक किस्म का है। शक के आधार पर उसके चचेरे भाइयों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। मितवापुर गांव निवासी केसर (50) पुत्र जंगीलाल ने बताया कि गुरुवार तड़के वह खेतों की ओर जा रहा था। तभी किसी ने 312 बोर के तमंचे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जांघ में गोली लगते ही केसर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर सीओ सिराथू डॉ. केसी सिंह आनन-फानन में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने चचेरे भाइयों पर गोली मारने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ का कहना है कि पीड़ित खुद आपराधिक व्यक्ति है। उसने जिन चचेरे भाइयों पर गोली मारने का शक जाहिर किया, वे घर पर सोते हुए मिले। जबकि गोली मारने वाला फरार हो जाता है। सीओ का कहना है कि केसर खुद तमंचा रखे रहा होगा। लापरवाही के कारण फायर हो गया होगा। इलाज के बाद घायल से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment