V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पिता का आरोप, दहेज की खातिर बेटी को जहर देकर मार डाला

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधना गांव में दो दिन पहले हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गई है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। फतेहपुर धाता के सलेमपुर गांव की रीता की शादी लौधना गांव में शुभम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से रीता के ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। ससुरालवालों ने बीमारी से मौत होने की जानकारी रीता के पिता अशोक कुमार को दी थी। अशोक कुमार का कहना है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की गई है। बुधवार को पीड़ित पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पति शुभम, ससुर त्रिभुवन समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधना गांव में दो दिन पहले हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गई है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। फतेहपुर धाता के सलेमपुर गांव की रीता की शादी लौधना गांव में शुभम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से रीता के ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। ससुरालवालों ने बीमारी से मौत होने की जानकारी रीता के पिता अशोक कुमार को दी थी। अशोक कुमार का कहना है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की गई है। बुधवार को पीड़ित पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पति शुभम, ससुर त्रिभुवन समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment