कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के संभुई गांव के युवक के बैंक खाते से शातिर बाप-बेटे ने 12 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। संभुई निवासी चैतू किसानी करता है। बताया कि दारानगर गांव के विकास कुमार ने पिता अजय कुमार के साथ मिलकर उसके बैंक खाते से करीब 12 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी चैतू को हुई तो वह सन्न रह गया। वह आरोपियों के घर पहुंच रुपये निकालने का विरोध करने लगा। इस पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत दूसरे दिन पुलिस से की। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर घटना के एक साल बाद बुधवार को कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें