प्रतापगढ़ । गत 19 जून को अजय सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी शिवराजपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ ने उनके घर से मोबाइल ओपो कम्पनी चोरी करके दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल नम्बर UP72 Q 8226 से भागने के सम्बन्ध में तहरीर देकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/2022 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया था ।
जनपद के थाना अन्तू से पुलिस उप निरीक्षक शुभनाथ साहनी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौराहा के पास से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्णा यादव उर्फ नान्हू यादव पुत्र राजाराम यादव, प्रेमचन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासीगण ग्राम कुँआ थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को दो अदद चोरी की मोबाइल एन्ड्रायड फोन व एक अदद मोटर साइकिल नम्बर UP72 Q 8226 के साथ गिरफ्तार किया गया ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































