कुड़वार /सुल्तानपुर। आज मंगलवार के मौके पर सरकौड़ा चौराहे पर लोगों ने शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों व गरीबों विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया।
इन युवाओं को देखकर कि अब युवा सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अपना पूरा सहयोग देते हैं । इस मौके पर ग्राम पंचायत के बहुत से उत्साही कार्यकर्ता व प्रधान पद प्रत्यासी सूर्य प्रकाश तिवारी सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































