कौशाम्बी। स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान मैसूर; कर्नाटक में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। वहीं मौजूद लोगों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना। नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14 जून 2022 से 21 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र.छात्राएं, ग्राम पंचायतों में गणमान्य व्यक्तियों सहित आदि लोगों ने प्रतिभाग किया हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वयं को जानने एवं पहचानने की प्रक्रिया है एवं योग स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरे विश्व के लोगों को आपस में जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे समाज की परम्परागत प्रक्रिया है तथा योग आध्यात्मिक दृष्टि से भी परमपिता परमात्मा से जुड़ने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा किसी भी क्षेत्र में ध्यानपूर्वक कार्य करने में भी सहायता करता हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर अपने आपको स्वस्थ्य रखें। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि योगाभ्यास का कार्यक्रम जनपद के सभी विकास खण्डों, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी थानों सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से प्रतिदिन योग करने को आवाह्न किया। कहा कि हम सभी लोग अगर योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तभी योग दिवस मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी लोगों से कहा कि योग को अपने दिनचर्या का अंग बनाकर प्रतिदिन योग करें, योग करने से अनेक बीमारियों में लाभ मिलता है तथा व्यक्ति भी स्वस्थ महसूस करता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिलापंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव, जिला क्रीडा अधिकारी रूस्तम खॉ, एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में किया योगाभ्यास का शुभारंभ
कौशाम्बी। स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान मैसूर; कर्नाटक में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। वहीं मौजूद लोगों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना। नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14 जून 2022 से 21 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र.छात्राएं, ग्राम पंचायतों में गणमान्य व्यक्तियों सहित आदि लोगों ने प्रतिभाग किया हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वयं को जानने एवं पहचानने की प्रक्रिया है एवं योग स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरे विश्व के लोगों को आपस में जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे समाज की परम्परागत प्रक्रिया है तथा योग आध्यात्मिक दृष्टि से भी परमपिता परमात्मा से जुड़ने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा किसी भी क्षेत्र में ध्यानपूर्वक कार्य करने में भी सहायता करता हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर अपने आपको स्वस्थ्य रखें। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि योगाभ्यास का कार्यक्रम जनपद के सभी विकास खण्डों, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी थानों सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से प्रतिदिन योग करने को आवाह्न किया। कहा कि हम सभी लोग अगर योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तभी योग दिवस मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी लोगों से कहा कि योग को अपने दिनचर्या का अंग बनाकर प्रतिदिन योग करें, योग करने से अनेक बीमारियों में लाभ मिलता है तथा व्यक्ति भी स्वस्थ महसूस करता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिलापंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव, जिला क्रीडा अधिकारी रूस्तम खॉ, एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें