V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान समस्याओं पर की जा रही अनदेखी,घेराव करेगा भाकि

सरायअकिल, कौशाम्बी। किसान समस्याओं की अनदेखी के चलते भारतीय किसान यूनियन चायल व नेवादा  ब्लाकों का घेराव करने की बात कही है।   भाकियू जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार 13 जून  को उपजिलाधिकारी चायल व नेवादा विकास खंड अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ग्राम बल्हेपुर में दबंग द्वारा सरकारी हैंडपंप में मोटर डाल कब्जा कर लिया है, जिसके कारण आम जनता को पेयजल की संकट से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा एक हफ्ता हो गए, लेकिन अभी तक इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम समस्याओं को लेकिन भाकियू ने ज्ञापन दिया था, मांगों की अनदेखी से नाराज संगठन अब ब्लाक का घेराव करेगा। इतना ही नहीं एक बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जो किसान व जनहित की समस्याओं के साथ अनदेखी करेगा ऐसे अधिकारी को कुर्सी में काबिज रहने का कोई अधिकार नहीं है। उक्त जानकारी  प्रभारी राजू सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल, कौशाम्बी। किसान समस्याओं की अनदेखी के चलते भारतीय किसान यूनियन चायल व नेवादा  ब्लाकों का घेराव करने की बात कही है।   भाकियू जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार 13 जून  को उपजिलाधिकारी चायल व नेवादा विकास खंड अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ग्राम बल्हेपुर में दबंग द्वारा सरकारी हैंडपंप में मोटर डाल कब्जा कर लिया है, जिसके कारण आम जनता को पेयजल की संकट से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा एक हफ्ता हो गए, लेकिन अभी तक इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम समस्याओं को लेकिन भाकियू ने ज्ञापन दिया था, मांगों की अनदेखी से नाराज संगठन अब ब्लाक का घेराव करेगा। इतना ही नहीं एक बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जो किसान व जनहित की समस्याओं के साथ अनदेखी करेगा ऐसे अधिकारी को कुर्सी में काबिज रहने का कोई अधिकार नहीं है। उक्त जानकारी  प्रभारी राजू सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Leave a Comment