V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टी बी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज ब्लॉक मे स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता के निर्देश पर टीबी जागरूकता कैम्प का आयोजन गौखाड़ी में ग्राम प्रधान आदित्य गुप्ता के संयोजन मे किया गया। उक्त कार्यक्रम में टीबी मरीजो की  स्क्रीनिंग की गयी एवं ग्राम वासियो को टी बी बीमारी के संबंध मे जागरूक किया गया। इस मौके पर एस टी एस संदीप त्रिपाठी ने कहा कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर कमजोर होता जाता है। टीबी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो हवा के जरिए एक इंसान से दूसरे में फैलती है। यह आमतौर पर फेफड़ों से शुरू होती है। सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी ही है। खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वालीं बारीक बूंदों से यह इन्फेक्शन फैलता है।शिविर संयोजक आदित्य गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन सभी को सचेत करने के लिए किया गया है। एस टी एल एस बी बी सिंह ने सभी को टीबी खत्म करने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। एवं डा. राम राज ने टी बी बीमारी के इलाज एवं उपचार के बारे मे पूर्ण जानकारी दी‌। इस मौके पर आशा  आंगनवाड़ी सहित ग्राम सभा से भारी संख्या मे लोग उपस्थिति रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज ब्लॉक मे स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता के निर्देश पर टीबी जागरूकता कैम्प का आयोजन गौखाड़ी में ग्राम प्रधान आदित्य गुप्ता के संयोजन मे किया गया। उक्त कार्यक्रम में टीबी मरीजो की  स्क्रीनिंग की गयी एवं ग्राम वासियो को टी बी बीमारी के संबंध मे जागरूक किया गया। इस मौके पर एस टी एस संदीप त्रिपाठी ने कहा कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर कमजोर होता जाता है। टीबी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो हवा के जरिए एक इंसान से दूसरे में फैलती है। यह आमतौर पर फेफड़ों से शुरू होती है। सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी ही है। खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वालीं बारीक बूंदों से यह इन्फेक्शन फैलता है।शिविर संयोजक आदित्य गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन सभी को सचेत करने के लिए किया गया है। एस टी एल एस बी बी सिंह ने सभी को टीबी खत्म करने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। एवं डा. राम राज ने टी बी बीमारी के इलाज एवं उपचार के बारे मे पूर्ण जानकारी दी‌। इस मौके पर आशा  आंगनवाड़ी सहित ग्राम सभा से भारी संख्या मे लोग उपस्थिति रहे

Leave a Comment