ब्लाक परिसर सहित हर पँचायत में लगा शिविर निरोगी होने के लिए हर दिन करें योग
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होलागढ़ में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।ब्लाक परिसर सहित सभी पंचायतों, कतिपय स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग का अभ्यास किया गया।योग के जानकारों ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को कम से कम आधा घण्टा योग प्रतिदिन करना चाहिए। ब्लाक परिसर में योगाचार्य संगम लाल अग्रहरि एवं अर्जुन साहू ने योग सिखाया। यहां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी,भाजपा नेता संजय द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह, इंचार्ज बीडीओ विजेन्द्र मिश्र,अमित शुक्ल, जगत पटेल,सुरेंद्र यादव आदि रहे।उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय हँसराजपुर में योग शिक्षक हरीलाल ने शिक्षकों,बच्चों इन लोगों को योग सिखाया।यहां प्रधानाध्यापक राकेश मिश्र नगरहा,धनंजय त्रिपाठी,छाया मिश्रा,नम्रता पांडेय,पूर्व प्रधान कर्म चन्द्र आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय बरई हरख में भी योग का अभ्यास किया गया।यहाँ प्रधानाध्यापक दया शंकर चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार मिश्र,शिव मोहन पटेल,चाहत मौर्य,शुभम सिंह आदि रहे। विपिन चंद्रा इंटर कालेज नाननसई में प्रधानाचार्य भरत चन्द्र मिश्र ने लोगों को योग सीखा कर इसके माहात्म्य को बताया।पँचायत घर कल्याणपुर में भी योग शिक्षक द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया।यहाँ प्रधानपति रबीन्द्र राजा,रोजगार सेवक राज किशोर मिश्र सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।ऐतिहासिक स्थल भोंदूँ बीरबाबा कल्याणपुर में भी भाजपा नेता श्रीप्रकाश तिवारी की देखरेख में योग किया गया।इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र पचदेवरा में प्रधान लीलावती और ए एन एम राम लली की देखरेख में योग सीखा गया।राम लली ने सभी महिलाओं को बताया कि महिलाओं को स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































