V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जन शिक्षण संस्थान कौशाम्बी में योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

कौशाम्बी। आठवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन शिक्षण संस्थान कौशांबी परिसर में  योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान के निदेशक राजकुमार पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अनुदेशक ,अनुदेशिकाओ व कर्मचारियों ने जन शिक्षण संस्थान परिसर में योगाभ्यास किया। अपने उद्बोधन में निदेशक राजकुमार पांडे ने कहा प्रत्येक मनुष्य के जीवन के लिए योग करना बहुत ही अनिवार्य है। आज के परिवेश में योग ही एक ऐसी बिधि है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को निरोगी बनाने में सफल हो सकता है ।उन्होंने कहा कि  प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए। जिससे उसका जीवन निरोगी और काया रोग मुक्त हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजयेंद्र मिश्र, सहित जन शिक्षण संस्थान में कार्यरत समस्त अनुदेशक, अनुदेशिका  एवं प्रशिक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। आठवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन शिक्षण संस्थान कौशांबी परिसर में  योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान के निदेशक राजकुमार पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अनुदेशक ,अनुदेशिकाओ व कर्मचारियों ने जन शिक्षण संस्थान परिसर में योगाभ्यास किया। अपने उद्बोधन में निदेशक राजकुमार पांडे ने कहा प्रत्येक मनुष्य के जीवन के लिए योग करना बहुत ही अनिवार्य है। आज के परिवेश में योग ही एक ऐसी बिधि है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को निरोगी बनाने में सफल हो सकता है ।उन्होंने कहा कि  प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए। जिससे उसका जीवन निरोगी और काया रोग मुक्त हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजयेंद्र मिश्र, सहित जन शिक्षण संस्थान में कार्यरत समस्त अनुदेशक, अनुदेशिका  एवं प्रशिक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment