V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ समापन

मेजा ऊर्जा निगम ने चलाया एक माह का प्रशिक्षण अभियान बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने में होगा यह कारगर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा ऊर्जा निगम में चल रहे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक महीने से चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान का सोमवार को एक भव्य समारोह के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगम बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। श्री कुमार ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल ने बालिकाओं की बेहतरी के लिए ऊर्जा निगम की सराहना की थी। कहा था कि यह एक बड़ी पहल है इसके लिए मैं मेजा पावर प्लांट की टीम को बधाई देता हूँ।कार्यक्रम में बालिकाओं का योग और आत्मरक्षा,  गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, पेंटिंग, नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को प्रेरणा देने के लिए समाज में जागरूक महिलाओं से भी समय-समय पर मुलाकात कराई गई ।समापन समारोह में बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा नृत्य गायन और अभिनय की सराहनीय प्रस्तुत की गई। बालिकाओं के अंदर सकारात्मक बदलाव और आत्मविश्वास से अभिभावक अभिभूत दिखे और उन्होंने एनटीपीसी मेजा इकाई के प्रयास की जमकर प्रशंसा की है। समारोह में श्रीमती अनुराधा शर्मा अध्यक्ष अपराजिता महिला समाज, पीयूष कुमार महाप्रबंधक, पी के साबर, जीएम संजय शुक्ला, पटनायक एजीएम एवं मेजा ऊर्जा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बच्चों के माता-पिता सहित कई प्रधान उपस्थित रहे।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मेजा ऊर्जा निगम ने चलाया एक माह का प्रशिक्षण अभियान बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने में होगा यह कारगर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा ऊर्जा निगम में चल रहे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक महीने से चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान का सोमवार को एक भव्य समारोह के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगम बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। श्री कुमार ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल ने बालिकाओं की बेहतरी के लिए ऊर्जा निगम की सराहना की थी। कहा था कि यह एक बड़ी पहल है इसके लिए मैं मेजा पावर प्लांट की टीम को बधाई देता हूँ।कार्यक्रम में बालिकाओं का योग और आत्मरक्षा,  गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, पेंटिंग, नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को प्रेरणा देने के लिए समाज में जागरूक महिलाओं से भी समय-समय पर मुलाकात कराई गई ।समापन समारोह में बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा नृत्य गायन और अभिनय की सराहनीय प्रस्तुत की गई। बालिकाओं के अंदर सकारात्मक बदलाव और आत्मविश्वास से अभिभावक अभिभूत दिखे और उन्होंने एनटीपीसी मेजा इकाई के प्रयास की जमकर प्रशंसा की है। समारोह में श्रीमती अनुराधा शर्मा अध्यक्ष अपराजिता महिला समाज, पीयूष कुमार महाप्रबंधक, पी के साबर, जीएम संजय शुक्ला, पटनायक एजीएम एवं मेजा ऊर्जा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बच्चों के माता-पिता सहित कई प्रधान उपस्थित रहे।
Attachments area

Leave a Comment