V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंचायत कार्यों की जांच के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी

जांच के मकड़जाल में फंसे छतवा पंचायत का विकास कार्य बाधित
ब्लॉक महकमे से जुड़े लोगों का बयान किया गया दर्ज
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर पंचायतों के विवाद आड़े आ रहे हैं।विकास खण्ड उरुवा के छतवा ग्राम पंचायत में पुराने प्रधान तेज बहादुर यादव द्वारा विकास कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को जांच नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आर पी राय के साथ उनकी औऱ ब्लॉक महकमे की टीम पंचायत में पहुंचकर जमीनी हकीकत की पड़ताल की है।एडीओ पंचायत उरुवा सुदामा राम गावड़े ने कहा कि जांच में सबके बयान दर्ज किए गए हैं।  छतवा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता के  शिकायत कर्ता दयाशंकर मिश्र ने जांच टीम के सामने चीख चीख कर अपना पक्ष रखा लेकिन नोडल अधिकारी ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा है।उन्होंने कहा जांच टीम अपना काम कर रही है।अनियमितता सिद्ध होने पर निश्चित ही कार्यवाई होगी।शिकायत कर्ता ने कहा कि मेरी मांग को शुरू से गम्भीरता से नही लिया जा रहा है। पंचायत का आय ब्यय का व्योरा नही दिया गया। तथ्यों को छिपाया जा रहा है। जांच के मकड़ जाल की वजह से छतवा गांव में नए प्रधान द्वारा अभी तक विकास कार्य शुरू नही किया जा सका है।   नोडल अधिकारी डॉ आर पी राय ने पूर्व प्रधान द्वारा बनाये गए संपर्क मार्ग,नाली,शौचालय सहित कई कार्यों का व्योरा जुटाया है।जांच टीम के साथ रहे तकनीकी स्टाफ ने स्थलीय निरीक्षण के साथ उसका लेखा जोखा भी जुटाया है।उस वक्त पंचायत में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों के बयान दर्ज कर उनसे भी कार्य के बारे में जानकारी जुटाई है।पूर्व में आई जांच टीम के बाद शिकायत कर्ता दयाशंकर मिश्र के साथ बदसलूकी के मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।वर्तमान प्रधान श्रीमती कंचन मिश्रा ने बताया कि जांच की वजह से विकास कार्य बाधित है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जांच के मकड़जाल में फंसे छतवा पंचायत का विकास कार्य बाधित
ब्लॉक महकमे से जुड़े लोगों का बयान किया गया दर्ज
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर पंचायतों के विवाद आड़े आ रहे हैं।विकास खण्ड उरुवा के छतवा ग्राम पंचायत में पुराने प्रधान तेज बहादुर यादव द्वारा विकास कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को जांच नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आर पी राय के साथ उनकी औऱ ब्लॉक महकमे की टीम पंचायत में पहुंचकर जमीनी हकीकत की पड़ताल की है।एडीओ पंचायत उरुवा सुदामा राम गावड़े ने कहा कि जांच में सबके बयान दर्ज किए गए हैं।  छतवा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता के  शिकायत कर्ता दयाशंकर मिश्र ने जांच टीम के सामने चीख चीख कर अपना पक्ष रखा लेकिन नोडल अधिकारी ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा है।उन्होंने कहा जांच टीम अपना काम कर रही है।अनियमितता सिद्ध होने पर निश्चित ही कार्यवाई होगी।शिकायत कर्ता ने कहा कि मेरी मांग को शुरू से गम्भीरता से नही लिया जा रहा है। पंचायत का आय ब्यय का व्योरा नही दिया गया। तथ्यों को छिपाया जा रहा है। जांच के मकड़ जाल की वजह से छतवा गांव में नए प्रधान द्वारा अभी तक विकास कार्य शुरू नही किया जा सका है।   नोडल अधिकारी डॉ आर पी राय ने पूर्व प्रधान द्वारा बनाये गए संपर्क मार्ग,नाली,शौचालय सहित कई कार्यों का व्योरा जुटाया है।जांच टीम के साथ रहे तकनीकी स्टाफ ने स्थलीय निरीक्षण के साथ उसका लेखा जोखा भी जुटाया है।उस वक्त पंचायत में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों के बयान दर्ज कर उनसे भी कार्य के बारे में जानकारी जुटाई है।पूर्व में आई जांच टीम के बाद शिकायत कर्ता दयाशंकर मिश्र के साथ बदसलूकी के मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।वर्तमान प्रधान श्रीमती कंचन मिश्रा ने बताया कि जांच की वजह से विकास कार्य बाधित है।

Leave a Comment