V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भारत बंद को लेकर चौकन्ना रहा प्रशासन

स्टेशन से लेकर हाईवे तक पुलिस और आरपीएफ की टीम ने किया मार्च
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। अग्निपथ को लेकर बुलाये गए भारत बंद को लेकर प्राशासन और पुलिस महकमा पूरे दिन चौकन्ना रहा।उपजिलाधिकारी मेजा विनोद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह पूरे दलबल के साथ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में सडक पर निकल कर जांच पड़ताल करते देखे गए। सोमवार को भारत बंद को लेकर उप जिलाधिकारी मेजा विनोद कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह मेजारोड रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर मौजूद लोगों से पूंछतांछ की। एसडीएम ने मेजारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बन्द के दौरान कानून ब्यवस्था विगाड़ने वाले बख्शे नही जाएंगे। अग्निपथ के बढ़ते बवाल को लेकर पुलिस महकमा भी चौकन्ना रहा।  क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अग्निपथ मामले को लेकर यैसी स्थिति नही है जो बवाल का रूप ले।पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए युवाओं और लोगों से अपील की गई है। पुलिस टीम ने रेलवे ट्रैक तथा प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक की जांच कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। आगजनी जैसी अप्रिय घटना को लेकर फायर बिग्रेड की टीम पूरे दिन डटी रही। इस दौरान आरपीएफ के निरीक्षक विजेंद्र कुमार उप निरीक्षक बी.बी. तिवारी मेजारोड चौकी प्रभारी राम भवन वर्मा सहित भारी संख्या में रेलवे व सिविल पुलिस के जवान मौजूद रहे। श्यामकली इंटर कालेज के नजदीक बाग में संदिग्धों की जांच में पहुंची पुलिस टीम को देखकर कई युवक भाग निकले।यहां से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
स्टेशन से लेकर हाईवे तक पुलिस और आरपीएफ की टीम ने किया मार्च
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। अग्निपथ को लेकर बुलाये गए भारत बंद को लेकर प्राशासन और पुलिस महकमा पूरे दिन चौकन्ना रहा।उपजिलाधिकारी मेजा विनोद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह पूरे दलबल के साथ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में सडक पर निकल कर जांच पड़ताल करते देखे गए। सोमवार को भारत बंद को लेकर उप जिलाधिकारी मेजा विनोद कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह मेजारोड रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर मौजूद लोगों से पूंछतांछ की। एसडीएम ने मेजारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बन्द के दौरान कानून ब्यवस्था विगाड़ने वाले बख्शे नही जाएंगे। अग्निपथ के बढ़ते बवाल को लेकर पुलिस महकमा भी चौकन्ना रहा।  क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अग्निपथ मामले को लेकर यैसी स्थिति नही है जो बवाल का रूप ले।पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए युवाओं और लोगों से अपील की गई है। पुलिस टीम ने रेलवे ट्रैक तथा प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक की जांच कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। आगजनी जैसी अप्रिय घटना को लेकर फायर बिग्रेड की टीम पूरे दिन डटी रही। इस दौरान आरपीएफ के निरीक्षक विजेंद्र कुमार उप निरीक्षक बी.बी. तिवारी मेजारोड चौकी प्रभारी राम भवन वर्मा सहित भारी संख्या में रेलवे व सिविल पुलिस के जवान मौजूद रहे। श्यामकली इंटर कालेज के नजदीक बाग में संदिग्धों की जांच में पहुंची पुलिस टीम को देखकर कई युवक भाग निकले।यहां से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Leave a Comment