लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। राष्ट्रीय सवर्ण समाज एकता मंच संगठन ने क्षेत्र के मनीष द्विवेदी को जिला प्रचारक के रूप में नामित किया है। युवा और ऊर्जावान मनीष द्विवेदी ने संगठन को आस्वस्त किया है कि हम संगठन को जमीनी विस्तार देंगे। राष्ट्रीय सवर्ण समाज एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह राय के संगठन विस्तार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मार्तंड शर्मा ने मनीष द्विवेदी को जिला प्रचारक के रूप में नामित किया है। उन्होंने दायित्व सौंपते हुए कहा है कि संगठन की जिला इकाई को सक्रियता के साथ सूचनाओं को साझा कर जमीनी पकड़ बढ़ाई जाय।उन्होंने ऊर्जावान मनीष द्विवेदी पर भरोषा जताया है। द्विवेदी ने आस्वस्त किया है कि संगठन की अपेक्षा पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
द्विवेदी को बधाई देने वालों में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंशुमान शुक्ला, मारुति मणि त्रिपाठी, आलोक तिवारी ,पुष्पेंद्र तिवारी, आर्यन तिवारी, आर्यन शुक्ला सहित कई लोग रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































