V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शौचालयों में लटक रहा है ताला।

सगरा सुन्दर। लाखों रुपए की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाया गया तथा उस क्षेत्र को ओडीएफ घोषित भी कर दिया गया है। फिर भी ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश है। यह मनमानी वे लोग कर रहे है जिनके कंधे पर सार्वजनिक शौचालय बनवा कर ग्रामीणों को सुख सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। शौचालयों की साफ-सफाई व देखरेख के लिए नियुक्त कर्मचारी प्रतिमाह अपना मानदेय ले रहे है।फिर भी क्षेत्र पंचायत लक्ष्मणपुर के अंतर्गत चमरुपुर( बलीपुर ) ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए लाखों लाखों रुपए के सार्वजनिक शौचालय में ताले लगे हुए है। कई महीनों के बाद भी ताले अब तक नहीं खोले गए।जिससे ग्रामीण शौच के लिए जा सके। कुछ जगहों पर तो ग्राम प्रधान ने अपने घर के आसपास शौचालय का निर्माण करा लिया है।वही बलीपुर में बने शौचालय में ताला लटका दिया गया है।जो कि गाँव के किनारे भी है।बीते 15 अक्टूबर 2021 को समरसेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित जिसकी कीमत 70 हजार है वही अज्ञात चोरों ने इसे चुरा लिया।जिसकी शिकायत जेठवारा थाने में दर्ज है।यही नही इसी शौचालय के ऊपर से ग्यारह हजार की लाइन भी दौड़ रही है।  उसके बाद बीते 30 मई 2022 को प्राथर्ना पत्र देकर जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया कि ग्राम प्रधान पति मानिक चन्द्र व राजा मौर्या ने आपराधिक षडयन्त्र के तहत चोरी की अज्ञात लोगो के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज कराकर उस समान को उठा ले गए।जिसकी वजह से छः माह बाद भी शौचालय पूर्ण रूप से चालू नही हो सका है।जो कि जांच डीपीआरओ को मिली थी।फिर भी जिले के जिम्मेदार लोग इस मामले पर चुप्पी साध लिये है।  जब इस बाबत वीडियो सत्यदेव यादव से पूछा गया तो उनका कहना है कि यदि शौचालय बन्द पाया गया तो उन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सगरा सुन्दर। लाखों रुपए की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाया गया तथा उस क्षेत्र को ओडीएफ घोषित भी कर दिया गया है। फिर भी ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश है। यह मनमानी वे लोग कर रहे है जिनके कंधे पर सार्वजनिक शौचालय बनवा कर ग्रामीणों को सुख सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। शौचालयों की साफ-सफाई व देखरेख के लिए नियुक्त कर्मचारी प्रतिमाह अपना मानदेय ले रहे है।फिर भी क्षेत्र पंचायत लक्ष्मणपुर के अंतर्गत चमरुपुर( बलीपुर ) ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए लाखों लाखों रुपए के सार्वजनिक शौचालय में ताले लगे हुए है। कई महीनों के बाद भी ताले अब तक नहीं खोले गए।जिससे ग्रामीण शौच के लिए जा सके। कुछ जगहों पर तो ग्राम प्रधान ने अपने घर के आसपास शौचालय का निर्माण करा लिया है।वही बलीपुर में बने शौचालय में ताला लटका दिया गया है।जो कि गाँव के किनारे भी है।बीते 15 अक्टूबर 2021 को समरसेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित जिसकी कीमत 70 हजार है वही अज्ञात चोरों ने इसे चुरा लिया।जिसकी शिकायत जेठवारा थाने में दर्ज है।यही नही इसी शौचालय के ऊपर से ग्यारह हजार की लाइन भी दौड़ रही है।  उसके बाद बीते 30 मई 2022 को प्राथर्ना पत्र देकर जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया कि ग्राम प्रधान पति मानिक चन्द्र व राजा मौर्या ने आपराधिक षडयन्त्र के तहत चोरी की अज्ञात लोगो के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज कराकर उस समान को उठा ले गए।जिसकी वजह से छः माह बाद भी शौचालय पूर्ण रूप से चालू नही हो सका है।जो कि जांच डीपीआरओ को मिली थी।फिर भी जिले के जिम्मेदार लोग इस मामले पर चुप्पी साध लिये है।  जब इस बाबत वीडियो सत्यदेव यादव से पूछा गया तो उनका कहना है कि यदि शौचालय बन्द पाया गया तो उन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment