लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। डीएम सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीणा ने मंझनपुर और करारी कस्बे से पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही जुमे की नमाज होने के बाद व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि आपसी भाईचारा एवं शांति का माहौल बिगाड़ने वाली प्रवृत्ति के असामाजिक तत्त्वों के बारे में तत्काल सूचना दें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इस दौरान एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी, तहसीलदार, मंझनपुर कोतवाल और करारी इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































