V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम्य विकास विभाग का राज्य मुख्यालय का नया भवन बनाए जाने की की जा रही है तैयारी- केशव प्रसाद मौर्य

राज्य मुख्यालय का भवन बनाने के लिए रू 145.13 करोड का भेजा गया प्रस्ताव – केशव प्रसाद मौर्य

लोकमित्र ब्यूरो 

लखनऊ 13 जून 2022 । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद की पहल व उनकी दूरगामी सोच के तहत ग्राम्य विकास विभाग का उत्तर प्रदेश में राज्य मुख्यालय बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्राम्य विकास की विभाग के सभी यूनिटे एक छतरी के नीचे आ जायेगी। उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया इसके लिए रू 145.13  करोड़ की धनराशि का आंकलन करते हुए प्रस्ताव ग्राम विकास विभाग से वित्त विभाग, विभाग को भेजा गया है ।

उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग का राज्य मुख्यालय बन जाने से इसके दूरगामी , सार्थक तथा सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। राज्य मुख्यालय का भवन बन जाने से धन व समय की बचत तो होगी ही ,साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी ।सभी इकाइयों के एक स्थान पर आ जाने से अनुश्रवण व समीक्षा में भी आसानी होगी और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित कार्यों के सम्बन्ध में आने वाले लोगों को भी कार्यों में आसानी होगी।  ग्रामीण जनता की   ग्राम्य विकास विभाग से अपेक्षित जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी आसानी होगी। इस भवन में ऑडिटोरियम और सभागार आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो जाने से  बैठकों व सेमिनारो आदि का आयोजन कर सीधे संवाद भी स्थापित किया जा सकेगा ।

ज्ञातब्य है की ग्राम्य विकास विभाग की कई यूनिटें लखनऊ में हैं ,जैसे कि ग्राम्य विकास आयुक्त, अपर आयुक्त (मनरेगा) का कार्यालय जवाहर भवन में मनरेगा सेल का ऑफिस (ओसीआर बिल्डिंग के पास) उत्तर प्रदेश  राज्य ग्रामीण सड़क अभिकरण का ऑफिस गन्ना संस्थान में और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यालय गोमती नगर में और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का कार्यालय जवाहर भवन के (कई  तलों ) मे है  ।

इन सभी यूनिटों के एक स्थान पर आ जाने से धन और समय  की बचत के साथ साथ विभागीय लोगों व  जन सामान्य को  अपने कार्यों को करने  और कराने में सुलभता और आसानी हो सकेगी ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राज्य मुख्यालय का भवन बनाने के लिए रू 145.13 करोड का भेजा गया प्रस्ताव – केशव प्रसाद मौर्य

लोकमित्र ब्यूरो 

लखनऊ 13 जून 2022 । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद की पहल व उनकी दूरगामी सोच के तहत ग्राम्य विकास विभाग का उत्तर प्रदेश में राज्य मुख्यालय बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्राम्य विकास की विभाग के सभी यूनिटे एक छतरी के नीचे आ जायेगी। उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया इसके लिए रू 145.13  करोड़ की धनराशि का आंकलन करते हुए प्रस्ताव ग्राम विकास विभाग से वित्त विभाग, विभाग को भेजा गया है ।

उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग का राज्य मुख्यालय बन जाने से इसके दूरगामी , सार्थक तथा सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। राज्य मुख्यालय का भवन बन जाने से धन व समय की बचत तो होगी ही ,साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी ।सभी इकाइयों के एक स्थान पर आ जाने से अनुश्रवण व समीक्षा में भी आसानी होगी और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित कार्यों के सम्बन्ध में आने वाले लोगों को भी कार्यों में आसानी होगी।  ग्रामीण जनता की   ग्राम्य विकास विभाग से अपेक्षित जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी आसानी होगी। इस भवन में ऑडिटोरियम और सभागार आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो जाने से  बैठकों व सेमिनारो आदि का आयोजन कर सीधे संवाद भी स्थापित किया जा सकेगा ।

ज्ञातब्य है की ग्राम्य विकास विभाग की कई यूनिटें लखनऊ में हैं ,जैसे कि ग्राम्य विकास आयुक्त, अपर आयुक्त (मनरेगा) का कार्यालय जवाहर भवन में मनरेगा सेल का ऑफिस (ओसीआर बिल्डिंग के पास) उत्तर प्रदेश  राज्य ग्रामीण सड़क अभिकरण का ऑफिस गन्ना संस्थान में और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यालय गोमती नगर में और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का कार्यालय जवाहर भवन के (कई  तलों ) मे है  ।

इन सभी यूनिटों के एक स्थान पर आ जाने से धन और समय  की बचत के साथ साथ विभागीय लोगों व  जन सामान्य को  अपने कार्यों को करने  और कराने में सुलभता और आसानी हो सकेगी ।

Leave a Comment