भाजपा के द्वारा प्रतिभाओं को मिला प्रयागराज प्रतिभा सम्मान
प्रयागराज। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा जिला पंचायत भवन के प्रांगण में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण 75 घंटे बाहरी गतिविधियों के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयाग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री श्रीमती अर्पणा बिष्ट यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आज वास्तव में उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान हो रहा है जो वास्तव में काबिल है। जिन्होंने इस देश राष्ट्र और समाज के लिए कुछ ऐसा कर दिखलाया है जिससे समाज प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रतिभाशाली व्यक्तियों के स्थान पर परिवार वादियों एवं अपने राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टीकरण के आधार पर कार्य करती रही लेकिन आज मोदी सरकार में प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। जिससे कि आने वाली हमारी पीढ़ी उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बन सके। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व के कारण हम सभी लोगों ने देश और प्रदेश से कोरोना जैसे महामारी से निपट कर उसे हराने का काम किया है और आज देश कोरोना महामारी के मुश्किलों के दौर से आगे बढ़ चला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान सुरक्षा और अधिकार वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही दे रही है और आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर दंगा फसाद और पत्थरबाजी करने वालों की जगह नहीं और जो लोग दंगा फसाद और पत्थरबाजी कर रहे हैं उनको उन्हीं की भाषा में कानूनी रूप में योगी सरकार जवाब देगी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति मोह से ऊपर उठकर समाज राष्ट्र देश एवं राष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं के लिए अपना जीवन जीता है वही व्यक्ति समाज के लिए प्रेरक होता है और प्रतिभाशाली व्यक्तियों से ही समाज को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद के केसरी देवी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि जो काम नरेंद्र मोदी ने 8 वर्षों में कर दिखाया वही काम कांग्रेश की सरकारों ने अपने कार्यकाल में 60 वर्षों तक भी नहीं कर पाई और कहा कि सपा के शासन में गुंडों का सम्मान होता रहा लेकिन आज भाजपा की सरकार में प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान हो रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं कार्यक्रम की संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने आए हुए लोगों स्वागत एवं सम्मान किया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रयागराज महानगर से जुड़े लगभग 40 लोगों को शिक्षा चिकित्सा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संचालिका आभा मधुर श्रीवास्तव रही।र्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ,कमलेश कुमार ,अमरनाथ यादव ,ज्ञानेश्वर शुक्ला ,शशि वार्ष्णेय, शिखा रस्तोगी, कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी रमेश पासी ,गिरिजेश मिश्रा, राजन शुक्ला ,अखिलेश ,चंद्रा आहलूवालिया ,रेखा यादव ,प्रिया कैथवास, शिखा खन्ना, विजय श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































