प्रतापगढ ! पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, मांधाता के ब्लाक अध्यक्ष अवधेश तिवारी जी का आकस्मिक निधन हो गया ! ईश्वर से प्रार्थना है कि तिवारी जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने चरणों में स्थान प्रदान करें ! विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, प्रतापगढ जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी ने बताया कि आकस्मिक घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी!ईश्वर परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें ! जनपदीय शिक्षक समाज इस दुखद घटना से अत्यंत हतप्रभ और सन्न है ! शोक सभा में संयोजक देवानन्द मिश्र, जिला महामंत्री ललित मिश्र सरस , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, आशुतोष सिंह डा०अनिल त्रिपाठी, डा०संजीत शुक्ल, जिला मंत्री दीपेश दूबे, मंजीत सरोज, कोषाध्यक्ष रामेन्द् श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा , दिनेश शर्मा, गिरीश तिवारी, अजय द्विवेदी, विनय सिंह और बृजेश यादव आदि ने शोक ब्यक्त किया!
ऊँ शांति: , ऊँ शांति: , ऊँ शान्ति:



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































