V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जुमे की नमाज के बाद यूपी से दिल्ली, बंगाल से महाराष्ट्र तक हंगामा, प्रयागराज में पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज

लोकमित्र ब्यूरो

प्रयागराज में बवाल के बाद उपद्रवियों ने पी ए सी की गाड़ी को किया आग के हवाले

प्रयागराज। पथराव, आगजनी और बवाल
यहां जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने नारेबारी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गई। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ ठेलों को आग के हवाले भी कर दिया।

सहारनपुर में भी बवाल, उपद्रवियों को खदेड़ती पुलिस

सहारनपुर। यहां नवाबगंज में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्केट में खुली दुकानों पर पथराव किया। इस दौरान दहशत के कारण क्षेत्र में बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। घटना के बाद पुलिस के कार्रवाई शुरू की। अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

 मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

मुरादाबाद। जुमे की नमाज के बाद थाना मुगलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भगाया। अब हालात काबू में है।

पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाज हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे।

देवबंद । पुलिस पर पथराव, आठ को हिरासत में लिया
जुमे की नमाज के बाद देवबंद के रशीदिया मस्जिद के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। यहां नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाज हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया, कई पुलिसवाले घायल।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया, कई पुलिसवाले हुए घायल।

कोलकाता । पोस्टर-बैनर लेकर मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।

हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की।

हावड़ा। पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। इस दौरान गाड़िया, ऐंबुलेंस, पुलिस वाहन, फायर टेंडर और ट्रक वगैरह ट्रैफिक में फंसे रहे। सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

रांची में पुलिस की प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प । इस झड़प में रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
रांची में पुलिस की प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प ।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भी हालात बेकाबू दिखे। यहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस फोर्स पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। इस झड़प में रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जुमे की नमाज के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ। यहां लोगों ने नुपुर शर्मा पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।

हाथरस। यहां भी जुमे की नमाज के बाद हंगामा हुआ। हाथरस के पुरदिलनगर कस्बे में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिरोजाबाद में नमाज से पहले ही पुलिस रही मुस्तैद

फिरोजाबाद। यहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। ये देखते ही वहां तैनात पुलिस फोर्स अलर्ट हो गया। मौके पर जिलेभर के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इस जुलूस को रोक लिया है। बताया गया है कि नालबंद पर नमाज के बाद मुस्लिम लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। नालबंद में 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की गई थी। उसके एक घंटे बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment