V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सेरेमनी समारोह में 80 हजार 224 करोड़ की 1406 परियोजना का शिलान्यास-सांसद

सेरेमनी कार्यक्रम का जिले में किया गया सजीव प्रसारण
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित औद्योगिक परियोजनाओं की तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह में 80 हजार 224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थीगण एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना। प्रधानमंत्री द्वारा परियोजनाओं के शिलान्यास से प्रदेश में 05 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर, पॉवर, टेक्सटाइल, आईटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से अर्थव्यवस्था को मजबूती, कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों की आय में वृद्धि, रक्षा उपकरणों के उत्पादन से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा एवं सीमेन्ट इकाइयों की स्थापना से निर्माण क्षेत्रों में मजबूती मिलेंगी।  वहीं सजीव प्रसारण कार्यक्रम में मौजूद सांसद विनोद सोनकर द्वारा जिले में निवेश करने वाले सचिन कुमार फर्म.मै. मॉ अन्नपूर्णा राइस इंडस्ट्रीज, सुभाष चन्द्र फर्म.मै. रिद्धि सिद्धि इंटरप्राजेज ;राइस मील तथा मोहित रस्तोगी फर्म.मै. महावीर एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्टस ;फ्लोर मील को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। सांसद विनोद सोनकर ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लाभार्थी तबस्सुम बानों को 05 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लाभार्थी नरेश कुमार को 05 लाख एवं ओडीओपी की लाभार्थी राधा साहू को 10 लाख का चेक वितरित किया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी.शुभम सोनी, मिश्री लाल, ममता देवी, कल्पना देवी, माया देवी, शीला देवी, शकुन्तला, उर्मिला देवी एवं रानी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके साथ ही सांसद ने एक उत्पाद.एक प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी.कल्पना देवी, रेनू देवी, गुन्जना देवी, शकुन्तला देवी, डाली, वर्षा, पूनम श्रीवास्तव, पूजा देवी, सुषमा देवी, नीलू देवी, ऊषा देवी, अर्जुन कुमार, सुरेश चन्द्र एवं लवकुश कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किया। सांसद विनोद सोनकर ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रेरित किया एवं विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए प्रशिक्षण लोन लिए हैं, उसमें अपनी क्षमतानुसार कार्य करना प्रारम्भ कर तरक्की करें। इस कार्य में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार एक ऐसा माध्यम हैं, जिसमें आप स्वयं रोजगार के साथ ही दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करते हैं एवं सरकार आपकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में पर्यटन एवं स्वरोजगार के माध्यम से गरीबी एवं पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद को बौद्ध एवं रामायण सर्किट से जोड़ा जा रहा हैए जनपद कौशाम्बी ऐतिहासिक दृष्टि से गौरवशाली एवं वैभवशाली जनपद हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। जनपद में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में श्रमदान करने का भी आवाह्न करते हुए कहा कि यह आजादी के 75वें वर्ष की याद में बनाया जा रहा है, जो एक यादगार स्मारक के रूप में बनेंगा तथा पर्यटन का केन्द्र भी होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायकगण शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं लाल बहादुर, चेयरमैन डीसीएफ चन्द्रदत्त शुक्ला, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ शशिकान्त त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं लाभार्थी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment