शरबत पीकर खिले यात्रियों के चेहरे लगे नीरज भैया जिंदाबाद के नारे
प्रतापगढ़ I शहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संस्थान द्वारा एक दिवसीय निशुल्क शरबत एवं जल वितरण का कार्यक्रम संस्था के प्रधान संरक्षक माननीय कुंवर नीरज सोमवंशी एवं संरक्षक तथा मुख्य अतिथि के रुप में राणा सूबेदार सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित संस्था के उपाध्यक्ष राम लखन सिंह द्वारा एवं संस्था के सचिव अखिलेश गौतम द्वारा तथा संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन पर एवं ट्रेन पर आने जाने वाले सभी यात्रियों को शरबत एवं शीतल जल का वितरण किया गया जिसका सारा खर्च संस्था के प्रधान संरक्षक कुंवर नीरज सोमवंशी द्वारा वहन किया गया जिसके लिए संस्था के उपाध्यक्ष राम लखन सिंह एवं संस्था के सचिव अखिलेश गौतम द्वारा माननीय प्रधान संरक्षक कुंवर नीरज सोमवंशी तथा मुख्य अतिथ राणा सूबेदार सिंह को इस पुनीत कार्य के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के प्रधान संरक्षक ने कहा कि बहुत ही जल्द संस्था द्वारा कम से कम 2 या 5 विद्यालय प्राथमिक स्तर पर गोद लेने में सत प्रतिशत मेरी भूमिका रहेगी उनकी इस बात पर संस्था के उपाध्यक्ष राम लखन सिंह ने आभार जताया जिस पर संस्था के प्रधान संरक्षक कुंवर नीरज सोमवंशी ने सचिव अखिलेश गौतम से कहा कि अति शीघ्र संस्था के अध्यक्ष के साथ एवं संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक करके आगामी कार्यवाही के लिए मुझे अवगत कराएं मैं संस्था की हर तरह से मदद करने के लिए वचनबद्ध हूं इस अवसर पर संस्था के सचिव अखिलेश गौतम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया शरबत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में भानु प्रताप सिंह जिनका विशेष सराहनीय कार्य रहा तथा अश्विन गौतम नितिन हर्ष त्रिपाठी पिंटू बाबा रेनू यादव अरविंद कुमार पंकज आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा और नीरज भैया जिंदाबाद के नारे लगाते रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































