लोकमित्र ब्यूरो
लालगंज रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी द्वारा कस्बा लालगंज, सर्राफा मार्केट मे पुलिस बल के साथ व्यापारियों से वार्ता करते हुए भ्रमण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया व थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । साथ ही कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर,कोविड-19 हेल्प डेस्क, माल के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष,पेयजल की व्यवस्था,परिसर की साफ-सफाई व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की गयी तथा स्टोर व हवालात का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर एसपी ने अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को रात्रि चेकिंग,पिकैट ड्यूटी,बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज राजेश कुमार सिंह व थाना पर उपस्थित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें