पैमाइश के दौरान दो पक्षों में लाठी-डण्डों से हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु मामले में तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़ । थाना क्षेत्र अंतू के ग्राम बहेलियापुर में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति बृजलाल पुत्र स्व0 नन्हकू की मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना अंतू में मु0अ0सं0- 277/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 302, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में उक्त घटना के मुख्य आरोपी जगदेव उर्फ बुधई को थाना अंतू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त, विजय कुमार व अंकित कुमार उर्फ अंतिम पुत्रगण जगदेव वर्मा एवं सुनील कुमार पुत्र राम सजीवन निवासीगण बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के ककरहा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।