लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। मूरतगंज विकासखंड अंतर्गत बथुई गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भगवत कथा का आगाज हुआ। यज्ञ स्थल से निकली कलश काली माता मन्दिर व गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान बथुई गांव में जय श्री कृष्णए राधे.राधे के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। बथुई गांव में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा का आयोजन किया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा काली माता मन्दिर के पूजा अर्चना करने के बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री लालता प्रसाद पाण्डेय व पत्नी एव ओम प्रकाश पाण्डेय, मुकेश,उमेश,हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि कथा वृंदावन से आए वंशी नन्दन राधेश्याम शुक्ला महराज के मुखार से सुनाएंगें। कलश यात्रा में महिलाओं व बच्चियों का उत्साह देख लोग दंग रह गए। हर कोई भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर रहा। ऐसे में गांव बथुई में राधे.राधे के जयघोष से गुंजायमान रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें