सोशल ऑडिट ग्रामसभा की बैठक के लिए कैलेण्डर किया गया जारी
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सोशल ऑडिट निदेशालय द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने वित्तीय वर्ष.2022.23 में मनरेगा के अन्तर्गत कराये गये कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ;ग्रामीण की सोशल ऑडिट ग्रामसभा की बैठक को सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु बृहस्पतिवार को सम्बंधित अफसरों को नामित किया है। सोशल आॅडिट ग्रामसभा की बैठक के लिए बी.एस.ए.सी.बी.आर.पी एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नामित करते हुए निर्देशित किया कि कैलेण्डर के अनुसार सोशल ऑडिट ग्रामसभा की बैठक में उपस्थित होकर बैठक कराना सुनिश्चित करें। जनपद के विकास खण्ड.सरसवां के ग्राम पंचायतों में 04 जून से 27 जुलाई के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित तिथि पर सोशल ऑडिट ग्रामसभा की बैठक किया जाना हैं। इसी प्रकार विकास खण्ड.सिराथू के ग्राम पंचायतां में 04 जून से 30 जुलाई के मध्य, कड़ा के ग्राम पंचायतां में 08 जून से 30 जुलाई के मध्य, चायल के ग्राम पंचायतां में 05 अगस्त से 28 सितम्बर के मध्य, कौशाम्बी के ग्राम पंचायतां में 05 अगस्त से 28 सितम्बर के मध्य, मंझनपुर के ग्राम पंचायतां में 08 अगस्त से 24 सितम्बर के मध्य, मूरतगंज के ग्राम पंचायतां में दिनांक 08 अगस्त से 08 अक्टूबर के मध्य किया जाना है। सोशल ऑडिट की बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कार्यदायी संस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण एवं पर्यवेक्षकीय अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें