प्रयागराज। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी ने फाफामऊ क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर 16वीं भोलानाथ चकहा अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए है।
गुरुवार को परेड मैदान पर उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 105 रन ( आर्यन यादव 21 नाबाद, बिपिन पाल 19, अमृत यादव 15 रन, शिवम केशरवानी 2/16, दिव्यांश शर्मा 2/29 ) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी ने 15.5 ओवर में अपने छह विकेट खोकर 109 रन ( विनायक शुक्ला 33 नाबाद, सूर्यांश चंद 22 रन, अमृत यादव 1/11, मो. नुफैज़ 1/23, आर्यन यादव 1/24, बिपिन पाल 1/26 ) बना लिए। मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड चार के सत्येंद्र नाथ सहायक ने किया। आयोजन सचिव उत्पल दास (दादा) ने मुख्य अतिथि को बुके दे कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, नीरज शुक्ला, अजय कुशवाहा, गौरव पाठक, अचल यादव, ए के सिंह व हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































