लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एसओजी की मदद से शनिवार सुबह 39 किलो गांजा संग तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद किया गया गांजा बिहार से प्रतापगढ़ के रास्ते कौशाम्बी लाया जा रहा था। पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कौशाम्बी जिले में पिछले डेढ़ महीने के भीतर करीब चार बार गांजा की बरामदगी कर चुका है। शुक्रवार रात ही एनसीबी ने बिहार से गांजा लाए जाने की सूचना पर जनपद में डेरा डाल दिया था। एसओजी और कड़ा धाम पुलिस की मदद लेकर एनसीबी ने रात भर घेराबंदी की। शनिवार सुबह अलीपुरजीता मोड़ के समीप संदिग्ध एक्सयूवी कार को रोका गया तो उसमें से करीब चार लाख रुपये कीमत का 39 किलो गांजा बरामद किया गया। सोमवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि कार सवार अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर रजत कुमार सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी गरहथाखुर्द थाना ब्रम्हापुर जिला बक्सर प्रांत बिहार, कोखराज थाना क्षेत्र स्थित देवभिटा निवासी सौरभ यादव पुत्र बलदेव सिंह तथा रजनीश मिश्रा पुत्र रामअभिलाष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इनकी कार भी सीज कर दी गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें