ब्लॉक में हुआ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार की हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना को लेकर ब्लॉक मुख्यालय मेजा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमाकांत पांडेय ने कहा कि इस योजना का लोगों के जीवन पर प्रभावी असर होगा।लोगों को शुद्ध पेयजल के साथ कई विमारियों से निजात मिलेगी। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में पेयजल को लेकर जागरूकता मुहिम शुरू की गई। अतिथि के रूप में मौजूद एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दूषित जल पीने से लोग पीलिया,पेचिस और चर्म रोग जैसी कई गम्भीर विमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जलस्रोतों के माध्यम से जाने वाली गंदगी से पेयजल दूषित हो जाता है,इससे बचने के लिए ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के जागरूकता वाहन को ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर श्री रमाकांत पांडेय ने पंचायतों के लिए रवाना किया। पंचायतों में वाहन के जरिए हर घर स्वच्छ जलापूर्ति योजना से जोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटक,सोशल मैपिंग,जल जांच कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।इसका मूल उद्देश्य स्वच्छ जलापूर्ति के साथ विभिन्न विमारियों पर नियंत्रण है।यह अभियान विकास खण्ड के पंचायत स्तर पर शुरू किया गया है।इसके लिए स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मौके पर एडीओ समाज कल्याण कमलेश मिश्र,अतुल पांडेय,लालअम्बरीष मणि शर्मा, सुभाष सक्सेना,अजय मिश्र,अनुज पांडेय,संजय मिश्र सहित ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































