लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के मेजा रोड रेलवे स्टेशन की पश्चिमी छोर के रेलवे ट्रैक के समीप बुधवार सुबह अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह मेजा रोड रेलवे स्टेशन के अपलाइन रेलवे पटरी के समीप अज्ञात युवक का शव पाया गया। मामले की सूचना पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच कर युवक की शिनाख्त में जुटे रहे। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक के शव के हिसाब से ऐसा लगता है कि उक्त युवक देर रात किसी ट्रेन से नीचे गिर गया हो। घटना को लेकर पुलिस टीम के सामने कोई चश्मदीद नही आया। फिलहाल मामले की जांच में जीआरपी नैनी की टीम जुटी है। घटना को लेकर स्टेशन पर कई तरह की चर्चा रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































