कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली चैकी अंतर्गत लाहुरपार रेलवे क्रासिंग के नजदीक ट्रेन की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। वृद्ध व्यक्ति की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया रोते – बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर जा पहुंचे। सूचना पाकर बमरौली चैकी इंचार्ज शिव प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा रिपोर्ट भरकर लाश पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मंदर गांव निवासी अशोक कुमार उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व बाबूलाल सोमवार की सुबह शौचक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और टक्कर लग जाने के कारण वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें