लोकमित्र ब्यूरो
सरायअकिल, कौशाम्बी। बिजली उपकेंद्र मनौरी के पहाड़पुर सुधवर गांव में हाई वोल्टेज लाइन भूमि से करीब चार से पांच मीटर की ऊपर से गुजरी है। इसकी वजह से खेत में काम करने वाले किसानों व राहगीरों को अपनी जान के खतरे का भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद इसके प्रति संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी भी है। गांवों में सावधानी पूर्वक बिजली की आपूर्ति के लिए सरकार हर प्रयास करती है। विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर, सपोर्ट तार, अंडरग्राउंड लाइन आदि पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जर्जर और झूलते तारों को ठीक कराने को लेकर संजीदा नहीं हैं। इसकी वजह से लोगों को बिजली के प्रति सावधानी बरतने में मुश्किलें आती हैं। विद्युत उपकेंद्र मनौरी के पहाड़पुर सुधवर गांव से हाई वोल्टेज तार जमीन से महज चार से पांच मीटर ऊपर से गुजरी है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें