गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध से लोगों को हो रही परेशानी – शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले के लोग इसी गंदे पानी से आने जाने पर मजबूर हैं। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की है। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिम्मेदारों की बेपरवाही से कस्बे की सफाई व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। करारी कस्बे के नेता नगर वार्ड में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या अधिक होने से इसे विशेष वार्ड का दर्जा दिया गया है। लेकिन विशेष वार्ड का दर्जा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। हकीकत में इस वार्ड में समस्याओं का अंबार है। तालाब और लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोग आने जाने पर मजबूर हैं। दूषित पानी से उठ रहे दुर्गंध से मोहल्ले के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। दूषित पानी के जलजमाव और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों में डेंगू, मलेरिया जैसे घातक बीमारियों की चपेट में आने का भय व्याप्त है। मोहल्ले के रामचन्द्र गौतम, जितेंद्र गौतम, राधेश्याम गौतम, मोनू विश्वकर्मा आदि ने बताया कि मोहल्ले में नगर पंचायत के सफाईकर्मी सफाई करने नियमित नही आते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही देते हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत के जिम्मेदारों की उदासीनता से कस्बे की सफाई व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। कहने को तो कस्बे में आधा सैकड़ा सफाईकर्मी हैं। फिर भी सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। बहरहाल कुछ भी हो नेता नगर मोहल्ले में व्याप्त गंदगी और जिम्मेदारों की बेपरवाही से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
…………………….

उत्तरप्रदेश

शेयर करें