V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गैर हाजिर मिली बीडीओ समेत कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

मवई -अयोध्या । शासन के निर्देशों का किस हद तक मवई ब्लाक में पालन होता है।इसका खुलासा सीडीओ अनीता यादव के औचक निरीक्षण में हुआ।यहाँ जनता दर्शन में बैठने के बजाय खुद बीडीओ 10 बजकर 45 मिनट पर पहुची।जिनका करीब 1 घण्टे तक इंतजार सीडीओ करती रही।सीडीओ ने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों और बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है वही एक दिन पहले ही हस्ताक्षर बनाने वाले मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन दिनों के अंदर जबाब देने की नोटिस जारी की गई है। मंगलवार की सुबह शासन के निर्देशानुसार सीडीओ अनीता यादव ने मवई ब्लाक का औचक निरीक्षण करने सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पहुच गई।जहाँ बीडीओ के साथ अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित रहे।सिर्फ अकेले मनरेगा सहायक शुभम मनरेगा तकनीकी सहायक प्रभाकर लघु सिंचाई तकनीकी सहायक मधु ही उपस्थित पाए गए।बीडीओ मोनिका पाठक करीब 10 बजकर 45 मिनट पर ब्लाक मुख्यालय पहुँची।जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर किया।सीडीओ को बीडीओ से मिलने के लिए ब्लाक में करीब 1 घंटे का इंतजार करना पड़ा।वही उपस्थिति रजिस्टर में मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष कुमार तिवारी का हस्ताक्षर एक दिन पहले ही एडवांस बना हुआ मिला जिनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित हुई।उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसका जबाब तीन दिनों के अंदर देना होगा।सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि ब्लाक में गंदगी पाई गई जिस ओर निर्देश दिए गए है।उन्होंने बताया कि अनुपस्थित मिली बीडीओ और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना की तीन साइट्स अशरफ नगर में चकमार्ग मिट्टी पटाई, पचलो में तालाब खुदाई,नूरपुर में चकमार्ग पटाई का कार्य निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय बी डी ओ मोनिका पाठक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश गुप्ता, तकनीकी सहायक आशीष तिवारी,प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मवई -अयोध्या । शासन के निर्देशों का किस हद तक मवई ब्लाक में पालन होता है।इसका खुलासा सीडीओ अनीता यादव के औचक निरीक्षण में हुआ।यहाँ जनता दर्शन में बैठने के बजाय खुद बीडीओ 10 बजकर 45 मिनट पर पहुची।जिनका करीब 1 घण्टे तक इंतजार सीडीओ करती रही।सीडीओ ने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों और बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है वही एक दिन पहले ही हस्ताक्षर बनाने वाले मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन दिनों के अंदर जबाब देने की नोटिस जारी की गई है। मंगलवार की सुबह शासन के निर्देशानुसार सीडीओ अनीता यादव ने मवई ब्लाक का औचक निरीक्षण करने सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पहुच गई।जहाँ बीडीओ के साथ अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित रहे।सिर्फ अकेले मनरेगा सहायक शुभम मनरेगा तकनीकी सहायक प्रभाकर लघु सिंचाई तकनीकी सहायक मधु ही उपस्थित पाए गए।बीडीओ मोनिका पाठक करीब 10 बजकर 45 मिनट पर ब्लाक मुख्यालय पहुँची।जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर किया।सीडीओ को बीडीओ से मिलने के लिए ब्लाक में करीब 1 घंटे का इंतजार करना पड़ा।वही उपस्थिति रजिस्टर में मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष कुमार तिवारी का हस्ताक्षर एक दिन पहले ही एडवांस बना हुआ मिला जिनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित हुई।उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसका जबाब तीन दिनों के अंदर देना होगा।सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि ब्लाक में गंदगी पाई गई जिस ओर निर्देश दिए गए है।उन्होंने बताया कि अनुपस्थित मिली बीडीओ और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना की तीन साइट्स अशरफ नगर में चकमार्ग मिट्टी पटाई, पचलो में तालाब खुदाई,नूरपुर में चकमार्ग पटाई का कार्य निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय बी डी ओ मोनिका पाठक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश गुप्ता, तकनीकी सहायक आशीष तिवारी,प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment