ओवरलोड, अबैध वाहन,जुवाँ व गांजे की बिक्री रोकना नए कोतवाल के लिए होगा जोखिम भरा कदम
कौशाम्बी। विगत दिनों महेवाघाट थाना क्षेत्र से भारी भरकम ओवरलोड वाहनों को न रोक पाना कोतवाल महेवाघाट को भारी पड़ा था। डीएम एसपी द्वारा लगभग दो दर्जन ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही के साथ ही कोतवाल नरेंद्र सिंह को लापरवाही व पासरो से साथ गांठ पर एसपी ने पैदल कर दिया था। इसके साथ ही पश्चिम शरीरा कोतवाली में प्रभारी रहे निरीक्षक रोशन लाल को महेवाघाट कोतवाली की कमान थमा दी गयी थी। महेवा घाट थाना क्षेत्र में विगत दिनों पूर्व कोतवाल के कार्यकाल में क्षेत्र में ओवरलोड वाहन ,गांजा ,व बड़े पैमाने पर हो रहे जुए को लेकर मीडिया में खबरें छाई रही ।जिसके चलते पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कोतवाल महेवाघाट रहे नरेंद्र सिंह को थाने की कुर्सी से पैदल कर दिया था। इसके साथ ही महेवाघाट थाने की बागडोर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक रोशन लाल को थमा दी गई थी। अब नए कोतवाल को महेवाघाट थाना क्षेत्र से जनपद वा गैरजनपद सहित गैर प्रांत से आने वाले तमाम भारी भरकम ओवरलोड वाहनों को रोक पाना, बड़े पैमाने पर जुएं का खेल वा क्षेत्र में हो रही गांजे की बिक्री सहित अन्य तमाम अपराधो को रोक पाना अहम चुनौती होगी !अब नए कोतवाल पूर्व से संचालित हो रहे इन तमाम गैर कानूनी हरकतों में किस प्रकार विराम लगाएंगे या फिर थोड़े दिन बाद मामला पूर्व की तरह ज्यों का त्यों चलता रहेगा यह भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है। ज्ञात हो कि विगत दिनों डीएम व एसपी ने महेवाघट पुलिस को न दिखने वाले भारी भरकम ओवरलोड वाहनों को मात्र आधे घंटे की कार्यवाही में आधा दर्जन वाहनों को सीज कराया था। नतीजन लापरवाही बरतने वाले कोतवाल को महेवाघाट थाने से हटाकर पुलिस ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया था।और तमाम चुनौतियों से निपटने हेतु महेवाघाट की कमान निरीक्षक रोशनलाल को सौंप दी गयी है। अब नए कोतवाल इन चुनौतियों का सामना किस प्रकार करेंगे यह आने वाला समय बताएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































