V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दरोगा ने चलाया सहन चेकिंग अभियान

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर पश्चिम शरीरा थाना में तैनात दरोगा राजेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाया । सड़क की पटरी पर ठेला लगाकर जाम लगाने वाले को दरोगा ने सख्त हिदायत देते हुए रास्ता साफ करा दिया।  शराब के ठेकों के दुकान के बगल में ठेला लगाया जा रहा था। ठेला लगाने की वजह से वहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जिस पर थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र वर्मा ने ठेला लगाने वाले को की मर्तबा मना किया। बावजूद इसके  ठेला लगाने वाले ने वहां पर ठेला लगाना नही बन्द किया। जब पुलिस ने ठेला लगाने वाले को वहां से हटा दिया तो पुलिस से नाराज होकर ठेला वाले ने दरोगा के खिलाफ षड्यंत्र रच डाला और दरोगा के ऊपर पैसे का बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया । वही दरोगा की कार्यवाही से आम जनता को जाम के झाम से राहत मिल गयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर पश्चिम शरीरा थाना में तैनात दरोगा राजेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाया । सड़क की पटरी पर ठेला लगाकर जाम लगाने वाले को दरोगा ने सख्त हिदायत देते हुए रास्ता साफ करा दिया।  शराब के ठेकों के दुकान के बगल में ठेला लगाया जा रहा था। ठेला लगाने की वजह से वहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जिस पर थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र वर्मा ने ठेला लगाने वाले को की मर्तबा मना किया। बावजूद इसके  ठेला लगाने वाले ने वहां पर ठेला लगाना नही बन्द किया। जब पुलिस ने ठेला लगाने वाले को वहां से हटा दिया तो पुलिस से नाराज होकर ठेला वाले ने दरोगा के खिलाफ षड्यंत्र रच डाला और दरोगा के ऊपर पैसे का बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया । वही दरोगा की कार्यवाही से आम जनता को जाम के झाम से राहत मिल गयी।

Leave a Comment