नोएडा 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने अपने केंद्रीय कार्यालय हिन्दू महासभा भवन, मन्दिर मार्ग में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक व अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन किया। सर्वप्रथम अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हवन,अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन एवं देर शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना, हिंदी, हिन्दू व हिंदुस्थान का विकास, पाक अधिकृत कश्मीर को पुनः भारत में वापस लाने,समान नागरिक संहिता, प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का कानून, पूजा स्थल कानून को अविलंब रद्द करने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि,काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देवस्थानों की मुक्ति,हिन्दू मठों व मंदिरों की संपत्ति की रक्षा करने, साधु-संतों व हिंदूवादी-राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा,कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं की घरवापसी,लवजेहाद, गीता, रामायण, महाभारत, वेद एवं पुराण का प्रचार- प्रसार, धर्मांतरण नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण, अफगानिस्तान,पाकिस्तान,बांग्ला देश सहित विश्व के अन्य क्षेत्रों में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।उन्होंने घोषणा किया कि अखंड हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिए महासभा पूरे देश में जनजागरण यात्रा निकालेगी और हिंदुओं को एकजुट करेगी।उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं पर हमले स्वीकार्य नहीं है।यदि कोई हिंदुओं और साधु-संतों पर हमले करेगा तो उसको करारा जवाब दिया जायेगा।मठों और मंदिरों की संपत्ति की रक्षा की जाएगी।उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मांग किया कि मंदिरों की सम्पति का अधिग्रहण सरकार तत्काल बंद करे। बैठक में हिन्दू राष्ट्र भारत एवं हिन्दू समाज के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन हुआ एवं उसके समाधान हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहनलाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी सहजानंद महाराज, डॉ जनार्दन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, राघव मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष अनिल पवार, संजीव राणा, हरीश श्रीवास्तव, राजेश मारीमुथु, अशोक कुमार, उमेश त्यागी, तिरुपति रेड्डी, मोहन कारेमोरे, संतोष मिश्रा,मृत्युंजय कल्याणी, जनार्दन दूबे सहित बड़ी संख्या में हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक से पूर्व अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदूवादी- राष्ट्रवादी संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि देश के हिन्दूवादी-राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।बैठक में उपस्थित महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा भारती, स्वामी राजेश्वरानंद महाराज, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अध्यक्ष जयभगवान गोयल, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ चारुदत्त पिंगले आदि ने भी अधिवेशन को संबोधित किया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

हिन्दू महासभा ने अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए पूरे देश में जनजागरण यात्रा निकालने का लिया निर्णय -मुन्ना कुमार शर्मा
नोएडा 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने अपने केंद्रीय कार्यालय हिन्दू महासभा भवन, मन्दिर मार्ग में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक व अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन किया। सर्वप्रथम अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हवन,अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन एवं देर शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना, हिंदी, हिन्दू व हिंदुस्थान का विकास, पाक अधिकृत कश्मीर को पुनः भारत में वापस लाने,समान नागरिक संहिता, प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का कानून, पूजा स्थल कानून को अविलंब रद्द करने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि,काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देवस्थानों की मुक्ति,हिन्दू मठों व मंदिरों की संपत्ति की रक्षा करने, साधु-संतों व हिंदूवादी-राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा,कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं की घरवापसी,लवजेहाद, गीता, रामायण, महाभारत, वेद एवं पुराण का प्रचार- प्रसार, धर्मांतरण नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण, अफगानिस्तान,पाकिस्तान,बांग्ला देश सहित विश्व के अन्य क्षेत्रों में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।उन्होंने घोषणा किया कि अखंड हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिए महासभा पूरे देश में जनजागरण यात्रा निकालेगी और हिंदुओं को एकजुट करेगी।उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं पर हमले स्वीकार्य नहीं है।यदि कोई हिंदुओं और साधु-संतों पर हमले करेगा तो उसको करारा जवाब दिया जायेगा।मठों और मंदिरों की संपत्ति की रक्षा की जाएगी।उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मांग किया कि मंदिरों की सम्पति का अधिग्रहण सरकार तत्काल बंद करे। बैठक में हिन्दू राष्ट्र भारत एवं हिन्दू समाज के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन हुआ एवं उसके समाधान हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहनलाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी सहजानंद महाराज, डॉ जनार्दन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, राघव मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष अनिल पवार, संजीव राणा, हरीश श्रीवास्तव, राजेश मारीमुथु, अशोक कुमार, उमेश त्यागी, तिरुपति रेड्डी, मोहन कारेमोरे, संतोष मिश्रा,मृत्युंजय कल्याणी, जनार्दन दूबे सहित बड़ी संख्या में हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक से पूर्व अखिल भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदूवादी- राष्ट्रवादी संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि देश के हिन्दूवादी-राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।बैठक में उपस्थित महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा भारती, स्वामी राजेश्वरानंद महाराज, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अध्यक्ष जयभगवान गोयल, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ चारुदत्त पिंगले आदि ने भी अधिवेशन को संबोधित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें